बिलासपुर। जिले में शनिवार को 1,094 अभ्यर्थियों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करवाई हुई। बीएड की प्रवेश परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए 1,140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 46 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 577 और राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 517 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा के आधार और काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई को घोषित होगा। 15 जुलाई तक मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
नकल का कोई मामला नहीं आया सामने
जिले में बीएड की प्रवेश परीक्षा दोनों केंद्रों में शांतिपूर्वक तरीके से हुई। नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। -प्रो. नीना वासुदेवा, प्राचार्य बिलासपुर कॉलेज