फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वाद्य संगीत, सुभाषितानि, संस्कृत गीतिका में बंदला स्कूल रहा अव्वल

विज्ञापन
बरठीं स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती हुई छात्राएं।
विज्ञापन
बरठीं स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का दूसरे दिन छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में चल रही तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिले की 25 पाठशालाओं से करीब 120 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

छात्राएं एकल गान, समूह गान, संस्कृत श्लोक, संस्कृत गीतिका, भाषण, एकांकी नाटक, वाद्य संगीत, सुभाषितानि, लोक और शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य सहित अन्य विधाओं में अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का जौहर दिखा रही है। भाषण प्रतियोगिता में हवाण स्कूल पहले, पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल घुमारवीं दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सह-शिक्षा बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा। वाद्य संगीत में बंदला स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। सुभाषितानि में बंदला स्कूल ने पहला, बैहल स्कूल ने दूसरा और बरमाणा स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत गीतिका में बंदला स्कूल ने पहला, बरमाणा स्कूल ने दूसरा और घुमारवीं स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ अन्य स्कूलों से आए शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें