फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कथ्यून जंगल में पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 39 मोछे बरामद

Sat, 01 Feb 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के कथ्यून जंगल में छुपाकर रखे गए मोछे । संवाद
विज्ञापन
- वन काटुओं ने झाड़ियों में छिपाकर रखी थी लकड़ी
विज्ञापन

- वन विभाग ने तलाई थाना में मामले की शिकायत की



संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के वन खंड गोचर के तहत कथ्यून जंगल में वन काटुओं ने 4 खैर और एक सिरस के पेड़ काट डाला। काटे गए पेड़ों के 39 मोछे कर जंगल में झाड़ियों में छिपा दिए, ताकि मामला ठंडा होने के बाद सिरस के मोछों को समय मिलते ही ठिकाने लगाया जा सके, लेकिन उससे पहले ही वन विभाग ने काटे गई लकड़ी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति ने जंगल में कटे हुए पेड़ देखे। सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी झंडूता देशराज संख्यान और वन खंड अधिकारी गोचर ज्ञान सिंह के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जंगल में कटे हुए पेड़ों के आसपास छानबीन की तो झाड़ियों में छिपाए खैर और सिरस के 39 मोछों को बरामद हुए। वन विभाग ने 4 खैर और एक सिरस का पेड़ अज्ञात लोगों की ओर से काटे जाने की शिकायत पुलिस थाना तलाई में दर्ज करवा दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी देशराज संख्यान ने बताया कि कथ्यून जंगल में पेड़ काटने की सूचना मिली थी। वन खंड अधिकारी ज्ञान चंद को सूचित कर वह खुद भी मौके पर चला गया। जंगल में निरीक्षण के दौरान चार पेड़ खैर के कटे हुए पाए गए, इनमें से दो पेड़ के मोछो को नाले में झाड़ियों में छिपा कर रखा गया था। दो पड़ों के मोछे मौके पर ही पड़े हुए थे। एक सिरस के पेड़ लकड़ी थी। मामले की शिकायत तलाई थाना में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें