फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंद घर से चोरी की कोशिश, लोगों ने एक चोर को पकड़ा

Mon, 03 Feb 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरा चोर भागने में कामयाब, पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन

- शहर के रौड़ा सेक्टर में हुई वारदात, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चोरों ने एक बार फिर बिलासपुर शहर में बंद घर में चोरी करने की कोशिश की , लेकिन जागरूक नागरिकों की वजह से इसमें सफल नहीं हो पाए। लोगों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। दूसरा चोर मौके से भागने में कामयाब रहा। सदर पुलिस उसकी खोज कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को रौड़ा सेक्टर-3 स्थित काफी समय से बंद पड़े एक मकान से रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति को आवाज सुनाई दी। देखने पर दो व्यक्ति बोरियों और एक बैग को दीवार से बाहर फेंक रहे थे। जबकि दो बोरियों को पहले ही स्कूटी पर रखा हुआ था। रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति ने आसपास के लोगों को सूचना दी। लोग एकत्रित हुए। उन्होंने चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। एक चोर को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। जबकि दूसरा भाग गया। चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोर से पूछताछ की। उसने अपनी पहचान नाम बिलाल अहमद निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर के रूप में बताई। भागे हुए युवक का नाम मुनीष कुमार निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर बताया। पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज किया। बता दें कि जिले में इन दिनों लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। इससे पहले चोरों ने शहर के साथ लगते बामटा गांव में बंद पड़े घर से लाखों का सामान चुराया था। रेल लाइन की निर्माण साइट से भी लाखों का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इससे पहले घुमारवीं के सरकारी भवन, तलाई थाना के तहत एक घर सहित कई मामले चोरी के हाल ही में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
घरों में लगवाएं सीसीटीवी : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस चोरी के मामले को लेकर सतर्कता बरत रही है। रात को गश्त पर कांस्टेबल भी तैनात किए गए हैं। दो दिन में आठ चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। बताया कि नशेड़ी युवक लंबे समय से बंद पड़े घरों को निशाना बना रहे हैं। जो लोग अपने घरों को बंद करके बाहर रह रहे हैं, उनसे अपील है कि घरों में सीसीटीवी लगवाएं। साथ ही गहनों और नकदी को बैंक लॉकर में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें