फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर प्रहार : बिलासपुर पुलिस ने 50 दिन में किए 48 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीमें बनाकर चलाया विशेष अभियान, एनडीपीएस के 22 मामले दर्ज
विज्ञापन

7 किलो 392 ग्राम चरस, 646.64 ग्राम हेरोइन और 21 वाहन किए जब्त
एसपी बोले, नशे के खिलाफ लगातार जारी रहेगा कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर नशा तस्करी के खिलाफ पिछले 50 दिन में 48 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इसके लिए एसपी की अगुवाई में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस थाना सदर, घुमारवीं और स्वारघाट की टीमों ने 15 अगस्त से लगातार नाकाबंदी कर ये कार्रवाई की हैं। इस दौरान कुल 22 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए और बड़ी मात्रा में नशा जब्त किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 7 किलो 392 ग्राम चरस और 646.64 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। इसके अलावा, 48 आरोपी हिरासत में लिए गए, जिनमें 24 हिमाचली और 24 बाहरी राज्य के लोग शामिल थे। 21 वाहनों को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

पुलिस थाना घुमारवीं ने इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी खेप 518.4 ग्राम हेरोइन बरामद की, जो अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है। एसपी संदीप धवल ने कहा कि घुमारवीं पुलिस ने 15 मामलों में कुल 6.765 किलोग्राम चरस और 624.30 ग्राम हेरोइन जब्त की। सदर पुलिस ने छह मामलों में 534.92 ग्राम चरस और 22.34 ग्राम हेरोइन जब्त की। स्वारघाट पुलिस ने 1 मामले में 92.03 ग्राम चरस जब्त। 518.4 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करना बड़ी सफलता रही। बताया कि जिले में नशा तस्करी को लेकर लगातार मिली सूचनाओं के आधार पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि नशे की किसी भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

पुलिस ने फोरलेन पर प्रमुख बिंदुओं जैसे बलोह टोल प्लाजा, मंडी भराड़ी चौक और कैंची मोड़ पर नाकाबंदी कर अभियान को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा मुक्त बिलासपुर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में किसी भी प्रकार की नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता और पुलिस के सहयोग से जिले को नशे से मुक्त करने का अभियान तेज किया जाएगा। जिले में नशा तस्करी पर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता ने अपराधियों की योजना को नाकाम कर दिया। अभियान की सफलता ने आम जनता में सुरक्षा और भरोसे की भावना बढ़ाई है और यह संदेश दिया कि नशा तस्करी को लेकर जिला पुलिस किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें