फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गणित में आर्यभट्ट, विज्ञान प्रतियोगिता में टीम न्यूटन पहले स्थान पर

Wed, 08 Jan 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के रघुनाथपुरा स्कूल में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियागिता में भाग लेते विद्याथी। स्रोत:
विज्ञापन
-राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत रघुनाथपुरा स्कूल में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

-बच्चों में विज्ञान, गणित की रुचि बढ़ाना उद्देश्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में गणित, विज्ञान विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और नवाचार को बढ़ावा देना है।
प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने बताया कि विद्यालय में पहले से ही गणित और विज्ञान के क्लब सक्रिय हैं। क्लब की ओर से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होती हैं। विज्ञान और गणित की प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में न्यूटन टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस टीम में दसवीं कक्षा से कंचन और नौंवी कक्षा से नव्या शामिल रहीं। अब्दुल कलाम टीम दूसरे स्थान पर रही जिसमें दसवीं की दिव्या और नौवीं की इशिका शामिल रही। जगदीश चंद्र बसु टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया जिसमें दसवीं से सृष्टि और नौवीं के अभिषेक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित प्रश्नोत्तरी में आर्यभट्ट टीम ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया। टीम में दसवीं के अरुण और नौवीं के राहुल शामिल रहे। पाइथागोरस टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसमें दसवीं के अमन और नौवीं के सृष्टि शामिल रही। तीसरे स्थान पर रामानुजन टीम रही, जिसमें दसवीं की स्मृति और नौवीं के गौरव शामिल रहे। अशोक कुमार कैंथ ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके विषय ज्ञान को मजबूत करने में सहायक होती हैं। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें