फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौन कोठी पंचायत में लगाए चेक डैम : रविंद्र

Wed, 08 Jan 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-फसलों की सुरक्षा के लिए बाड़बंदी करके दी किसानों को राहत
विज्ञापन

-कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कराया पुलियों का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत धौन कोठी में अदाणी फाउंडेशन ने जल संरक्षण के लिए चेक डैम, फसलों की सुरक्षा के लिए बाड़बंदी, गांव और खेतों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पुलियों का निर्माण कराकर लोगों को राहत दी है। पंचायत प्रधान रविंद्र ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन ने क्षेत्र के विकास के लिए जो कार्य किए हैं वो सराहनीय और लोगों को राहत देने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि अदाणी फाउंडेशन ने बीते साल में क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित किया है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिला है। फाउंडेशन ने जल संरक्षण के लिए चेक डैम का निर्माण कराया है। इससे पानी का स्तर बेहतर हुआ है और खेतों की सिंचाई में आसानी हुई है। इसके अतिरिक्त, सिंचाई के लिए कूहल और वर्षा जल संचयन टैंक बनाए गए हैं। इन प्रोजेक्ट्स के कारण जल संकट की समस्या में कमी आई है। गांव के किसानों के लिए 6 किलोमीटर लंबी बाड़बंदी की गई है, जिससे फसलों को जंगली और बेसहारा जानवरों से बचाया जा सकता है। यह कदम किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ है। गांव और खेतों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पुलियों का निर्माण भी कराया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हुई है, साथ ही कृषि कार्यों में भी मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि अदाणी समूह ने क्षेत्र में डस्ट कलेक्टर और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए हैं, जिनसे वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा रहा है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। फाउंडेशन द्वारा किए गए ये कार्य क्षेत्र के विकास में सहायक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फाउंडेशन के भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र का विकास और तेज गति से हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें