फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

जोल, लुखाणी, करयुही, भराड़ी और दलोटा में भरे जाने हैं पद

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं रंजना शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र जोल, लुखाणी, करयुही, भराड़ी और दलोटा के लिए निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिन पात्र अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रतियों सहित आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी, घुमारवीं के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र में आवेदित पद और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के क्षेत्र का स्थायी निवासी होने का प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा पंचायत परिवार रजिस्टर की नवीनतम प्रति, आय प्रमाण-पत्र, दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के प्रमाणपत्र और उच्च शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र, यदि लागू हों, संलग्न करने होंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी के पास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी अध्यापिका, सिलाई अध्यापिका अथवा शिशु पालक के रूप में कार्य अनुभव होने पर उसका प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत किया जा सकता है। 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा और अन्य निर्धारित सामाजिक एवं पारिवारिक श्रेणियों से संबंधित अभ्यर्थियों को पात्रता के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। नियुक्ति के लिए निर्धारित अंक योजना के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 25-25 अंक निर्धारित हैं, जबकि साक्षात्कार के लिए तीन अंक निर्धारित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी दावों से संबंधित प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार 31 अगस्त को सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय घुमारवीं में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें