भराड़ी (बिलासपुर)। आज के भागदौड़ भरे दौर में जहां अधिकांश लोग अपने कामकाज और निजी व्यस्तताओं में उलझे रहते हैं, वहीं चौथी कक्षा का नन्हा तनिष अपने खाली समय का सदुपयोग कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है। धौलरा मंदिर बिलासपुर के आसपास बिखरे कूड़े-कचरे, प्लास्टिक की बोतलों और खाली पैकेटों को एकत्र कर तनिष स्वच्छता की मिसाल पेश कर रहा है। तनिष मंदिर के आसपास बिखरी प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और अन्य कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाता है।
तनिष का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वह मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से कचरा खुले में न फेंकने और कूड़ेदान का इस्तेमाल करने की अपील करता है।