फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना-पीना नंद लैणी... से बांधा समां

Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
घुमारवीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय कलरी (घुमारवीं) में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें नागालैंड और मणिपुर के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व निदेशक सीबीआई डॉ. अश्वनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने की।
विज्ञापन


समारोह का आगाज मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। गौरव ने हर दम हंसते-हंसते... और सुनीता ने कैसे होगा जिंदगी का सफर गीत प्रस्तुत की खूब तालियां बटोरी।

इसके अलावा छात्राओं ने असां नयना देवी मंदिरा जो जाना..., खाना-पीना नंद लैणी..., असां मारकंडा रे मेले... और ढोलक बजाई गया बसंता आदि गीतों पर लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कॉलेज प्राचार्य जगदीश लाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर पीटीए प्रधान करतार सिंह, उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा, सतीश गौतम, बृजलाल शर्मा, केशव धर्माणी, पीएल शर्मा, सीएससीए प्रधान कुमारी कोमल, उपप्रधान अंकिता कौर, सचिव पूजा शर्मा, सह-सचिव शिवानी कौशल, सोहन सिंह, प्रो. नित्तम चंदेल, विनोद कुमार, अनीता शर्मा, शालिनी, अंजू शर्मा, प्रवीण रणौत, रोहित और सुरेश शर्मा सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।

280 छात्र किए सम्मानित
समारोह में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक, एनएसएस, एनसीसी और सीएससीए क्षेत्र में अव्वल रहे करीब 280 छात्रों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इसमें उन्होंने पीटीए के माध्यम से प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष में दूसरे स्थान पर ही गोमती देवी को 11 हजार रुपये और चौथे स्थान पर रही बीए तृतीय वर्ष की अनुपमा को 5100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।

आईपीएस बनने पर मिलेगा दस लाख : धर्माणी
सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा कि छात्र अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। यदि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में कोई लड़की आईपीएस बनती है, तो उसे दस लाख रुपये की राशि ईनाम के रूप में दिए जाएगी। इसमें शर्त यह रहेगी कि वह लड़की घुमारवीं कॉलेज और घुमारवीं क्षेत्र के स्कूलों में पढ़कर निकली हो।

मेहनत और ईमानदारी से मिलती है कामयाबी : डॉ. कुमार
मुख्यातिथि डॉ. अश्वनी कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कितना भी कठिन गणित हो, अगर उसका सही फार्मूूला हो, तो उसे हल किया जा सकता है। वैसे ही जिंदगी की कठिन से कठिन समस्या का सरल उपाय कामयाबी और सफलता है। मेहनत और ईमानदारी से किए कार्य में जरूर कामयाबी मिलती है। उन्होंने छात्रों से कड़ी से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने जीवन के कई पहलुओं के बारे में भी छात्रों को बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें