बिलासपुर। जिले में 24 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक और 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि 24 जुलाई को नागरिक चिकित्सालय बरठीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई, झंडूता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनौल, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र औहर, उप स्वास्थ्य केंद्र बाला, बैहना जट्टा, फटोह, समोह में कोविड रोधी टीके लगाएं जाएंगे।
इसके अतिरिक्त बचत भवन घुमारवीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुठेडा, भराडी, हरलोग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तल्याणा, कुह मझवाड, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र, कोट टांडा, उप स्वास्थ्य केंद्र डंगार, बधाघाट, ननावां, मरहान में भी वैक्सिन लगेगी। वहीं नागरिक चिकित्साल्य मारकंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सुई सुराहड, राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल कंदरौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट, राजपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र चनारढी, री, लखनू, डोलां, मंडयाली, डोभा, चांदपुर-1 तथा राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रौडा (बाल) में केवल 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
इसके अलावा 45 साल से उपर के लोगों का टीकाकरण राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंगर में होगा।