फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हेक्टेयर में चार हजार पौधे रोपेगा वन विभाग

विज्ञापन
72 वें पर्यावरण महोत्सव के मौके पर बिलासपुर की ओयल पंचायत में पौधा रोपण करते विधायक सुभाष ठाकुर वा - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने उपमंडल स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ ओयल में लुकाठ का पौधा लगाकर किया। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव के दौरान वन विभाग 10 हेक्टेयर भूमि पर लगभग चार हजार से अधिक पौधे लगाएगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण में फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज चंद्र शेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश और जिले में पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी पार्टी के पदाधिकारियों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। बताया कि प्रदेश अपने शांतिप्रिय वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। कोरोना काल से अभी हाल जब थोड़ी सही राहत मिली, तब हजारों की संख्या में पर्यटक देवभूमि में शुद्ध हवा और वातावरण का आंनद लेने पहुंचे हैं।
हिमाचल प्रदेश के वन उत्तरी भारत के लिए फेफड़ों का काम करते हैं और इन वनों के संरक्षण और वनों में पेड़ों की संख्या को बढ़ाने, वनों को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग निरंतर पूरी निष्ठा और इमानदारी से सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी मुस्कान, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम, प्रधान बंदला पंचायत सतीश, भाजपा जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, डीएफओ बिलासपुर अवनी भूषण राय, नीना पंथ, सीएफ प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें