फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुरस्कार पाकर चहके विद्यार्थी

विज्ञापन
कल्लर स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बच्चों को सम्मानित करते पूर्व मंत्री
विज्ञापन
कल्लर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्लर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटी, एकलगान, समूहगान, गिद्दा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में मुख्यातिथि ने अलग-अलग गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य रोशन लाल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और सभी को विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कल्लर पंचायत से जज बने विशाल ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि इस अवसर पर सभी अपने घर गांव के नजदीक के मंदिरों में पूजा अर्चना करके दीये जलाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल की चाहरदीवारी का काम 12.5 लाख रुपये से किया गया है। शेष बचे कार्य के लिए 3.5 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस कार्य को भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अध्यापक और अभिभावक मिल कर बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें जो भविष्य में उनके काम आ सके। समारोह के बाद रामलाल ठाकुर ने पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। इस मौके पर प्रोफेसर अमर सिंह ठाकुर, राम सरन ठाकुर, विजय पाल, महेंद्र पाल कटवाल, अंजू देवी, सपना ठाकुर, बबिता भट्टी, नंद लाल ठाकुर, शेर सिंह, सुख राम और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें