फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टाटा मुंबई हाफ मैराथन में दौड़े पूर्व सैनिक राजेश

विज्ञापन
पूर्व सैनिक राजेश ठाकुर
विज्ञापन
युवाओं को नशे से दूर और खुद को फिट रखने का दिया संदेश
विज्ञापन

इस बार हमीरपुर से टौणी देवी तक होगी क्रॉस कंट्री दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की सरयून खास पंचायत के पूर्व सैनिक राजेश ठाकुर ने 21 किलोमीटर की टाटा मुंबई हाफ मैराथन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खुद को फिट रखने का संदेश दिया।

राजेश ने मैराथन को शुक्रवार को खरड़ में हुए सडक़ हादसे में जान गंवाने वाले छात्र नीरज पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव हरलोग के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल 21 मार्च को हिमाचल में भी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हरलोग से हवाण तक किया गया था। इसमें काफी संख्या में युवाओं और पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। दौड़ का आयोजन शुभम ठाकुर और एनआईटी हमीरपुर के विद्यार्थियों ने किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों से प्रेरित होकर शुभम ठाकुर समेत 14 युवा नेवी, एयरफोर्स और भारतीय सेना में ऑफिसर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार विद्यार्थियों ने 21 मार्च को क्रॉस कंट्री दौड़ को हमीरपुर से टौणी देवी तक कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही हैं। युवाओं को इस प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहना चाहिए ताकि समाज को नशे की बढ़ती लत से बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें