बल्ग का घाट स्कूल में बांटेंगे हनुमान चालीसा : बंबर
स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ग का घाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए।
विद्यार्थियों ने नाटी, एकल गान, समूह गान, भंगड़ा, गिद्दा, फोक डांस और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में अनीता, रिया, जय प्रकाश, पूनम, अर्चना कुमारी, दीक्षा, माया देवी, कृतिका, पलक ठाकुर, हिमानी, वंदना देवी, तनु, हिमांशु वर्मा, अंकिता और अन्यों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनुपम पंकज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल, टोपी और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने कहा कि स्कूल में हनुमान चालीसा वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में बच्चों में अच्छे संस्कार होने जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। इसके अलावा स्कूल प्रशासन की तरफ से रखी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।