फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरढ़ी स्कूल का वार्षिक समारोह, मेधावी छात्रों का सम्मान

Thu, 04 Feb 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरढ़ी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में स्थानीय विधायक बंब ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि शिक्षा उपनिदेशक रवि जंबाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है। प्रतियोगिता के इस युग में वही बच्चे कामयाबी की सीढ़ी चढ़ पाएंगे जो लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

उन्होंने अध्यापक से भी आह्वान किया कि वे अध्यापन कार्य को नौकरी न समझ कर समाज कार्य समझकर करें। इस अवसर पर उन्होंने ढाई लाख रुपए की लागत से बने स्कूल के नए कमरों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने स्कूल में विभिन्न भवन निर्माणों के लिए 42 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि इस 42 लाख रुपये से स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, कंप्यूटर प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय कक्ष बनाया जाएगा। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र प्रकाश ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर एसएमसी प्रधान नागेंद्र चंदेल, हरलोग पंचायत की प्रधान कमलेश, बीडीसी सदस्य सीमा देवी, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता शेर सिंह धीमान, कनिष्ठ अभियंता राजपाल, घुमारवीं ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंता अनिल कश्यप, पूर्व पंचायत उपप्रधान पवन, पंचायत उपप्रधान ज्ञान चंद, सेवानिवृत्त उपनिदेशक शंकर दास चौहान सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये हुए सम्मानित
मेधावी विद्यार्थियों में बोर्ड मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले कक्षा दसवीं के दीक्षा चंदेल, अंकिता कुमारी, शिल्पा, निशा कालिया और रजत को सम्मानित किया गया।

वक्ता के रूप में कुसुम कुमारी और निशा कालिया को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सुभाष चंद्र बोस सदन एवं चंद्रशेखर सदन को भी सम्मानित किया गया।

नारा लेखन और उत्कृष्ट चित्रकला में ज्योति, अति, रजत और पंकज को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक गतिविधियों में जमा दो कक्षा के आकाश कुमार और मोनिका कुमारी, जमा एक के सौरव व मुस्कान, दसवीं कक्षा के पंकज व कुसुम, नौवीं कक्षा के सचिन व सुमन, आठवीं कक्षा के सौरव व एकता, सातवीं कक्षा के राहुल व रश्मि और छठी कक्षा के मोहित व शगुन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सबसे अधिक स्कूल उपस्थिति के लिए अति देवी व ज्योति देवी को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु अंजना, अति, शिवानी, रितिका, मनीषा, मोनिका, अंजना, सुमन, प्रियंका, रोहित, आशीष चंदेल और प्रियंका को स मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें