फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र लाने की घोषणा सराहनीय : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले,10 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था का चेहरा पूरी तरह से बदला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने 2014 से पहले की देश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र लाने संबंधी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था का चेहरा पूरी तरह से बदल गया है। इससे भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है।
उन्होंने कहा कि देश की 2014 से पहले की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र आने से सभी देशवासियों को मोदी सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में हुए आर्थिक बदलाव की सही जानकारी मिल सकेगी। जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है। मोदी सरकार ने आम चुनाव से ठीक पहले अंतरिम बजट पेश किया है, लेकिन इसमें कोई भी घोषणा चुनाव के मद्देनजर नहीं की गई है। लोक-लुभावनी घोषणाएं और वादे करने के बजाए मोदी सरकार ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए देश के बुनियादी ढांचे में नई जान फूंकने के साथ ही नवाचार पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतराम कटवाल ने कहा कि कोई भी दस्तावेज एक संपूर्ण मार्गदर्शक के रूप में काम करता है। मोदी सरकार-2 द्वारा पेश किया गया अंतरिम बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग तथा हाशिये पर रहने वाले अन्य सभी समूहों को सक्षम बनाकर एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का आधार तैयार करेगा। साथ ही यह देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती की रफ्तार भी बढ़ाएगा। निरंतरता के विश्वास से भरा समावेशी और प्रगतिशील बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें