बिलासपुर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अधिकतर लोगों का टीकाकरण कर चुका है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज जरूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर करवाएं।
जिले में कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अभी भी टीकाकरण अभियान जारी है। अब पांच से 12 साल के बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने का अभियान शुरू होगा। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बच्चो को वैक्सीन लगवाने के आगे आएं।
कोट्स
वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी : डॉ. प्रवीण
सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना बहुत जरूरी है। जिले में अधिकतर लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। अब नौनिहालों की बारी है।
नौनिहालों का टीकाकरण अभियान होगा शुरू : डॉ. परमिंद्र
एमओएच डॉ. परमिंद्र ने कहा कि जिले में टीकाकरण अभियान में सभी स्वास्थ्य कर्मचारी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। पांच से 12 साल के बच्चों के टीकाकरण को लेकर अभी सरकार की तरफ से निर्देश नहीं मिले हैं। निर्देश मिलने के बाद टीकाकरण अभियान में जुट जाएंगे।
बच्चों के टीकाकरण अभियान में अभिभावकों का सहयोग जरूरी : डॉ. संजीव
एमएस डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए अभिभावकों को भी स्वास्थ्य विभाग का साथ देना होगा। तभी बच्चों का टीकाकरण अभियान जिले मे आगे बढ़ेगा।
बड़ों ने अब अपनी जिम्मेवारी निभाई है, अब बच्चों की बारी : डॉ. अभिनीत
बीएमओ डॉ. अभिनीत शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में कोरोना कितना प्रभाव डालेगा यह कोई नहीं जानता। समय रहते कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है। बड़ों ने अपनी जिम्मेवारी निभाई है, अब बच्चों की बारी है।