राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार की स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित सदस्य।संवाद
- फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार की स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसएमसी प्रधान मनोहर लाल ने की। बैठक में स्कूल की समयसारिणी में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया।
प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बच्चों की पढ़ाई के बारे में अभिभावकों से जानकारी दी। पठन-पाठन की नई तकनीकों से अवगत करवाया। उन्होंने बच्चों को पानी की बोतल साथ लाने का आग्रह किया। अंग्रेजी प्रवक्ता नीलम प्रभा ने तीन, वाणिज्य प्रवक्ता आशा जोशी और अभिभावक नीलम ने एक-एक पंखा स्कूल को भेंट किया। विद्यार्थी शिवम के दादा अलबेल सिंह ने वाटर कूलर के लिए 11,000 रुपये दिए। इस अवसर पर सतीश कुमार, यशपाल रणौत, ओम दत्त शर्मा, बबली, रमा पटियाल, अजय कुमार, लोकेश, सोहन लाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।