फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : बूस्टर डोज जरूर लगवाएं, बनेगी भरपूर एंटीबॉडी

विज्ञापन
उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना संक्रमण का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसके नए वैरिएंट खतरा बने हैं। बूस्टर डोज लगने से पर्याप्त एंटीबॉडी बनेगी। यह वायरस का मुकाबला करेगी। स्वास्थ्य विभाग लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील कर रहा है। जिले में अभी महज 35,927 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। दूसरी डोज के छह महीने पूरे होने पर इसे लगवा सकते हैं। बुजुर्ग, स्वास्थ्य, फ्रंटलाइन कर्मचारियों को सरकारी बूथों पर तीसरी डोज निशुल्क लगेगी। अन्य निजी अस्पतालों में 385 रुपये के शुल्क पर सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

लगाए जा रहे विशेष शिविर
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे, युवा और बुजुर्गों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज के बाद बूस्टर डोज लगवानी चाहिए। यह जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी सेंटर में लगाई जा रही है। सब सेंटरों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए दो डोज के बाद बूस्टर डोज लगाने के बाद राहत मिलेगी। अभी तक जिले में अधिकांश लोग दोनों डोज लोग लगवा चुके हैं। लोगों को बूस्टर डोज लगवानी चाहिए। सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कोरोना का असर कम करने के लिए बूस्टर डोज जरूरी
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि कोरोना के केस तेजी से आ रहे हैं। कोरोना के दोनों डोज और बूस्टर डोज लगाने के बाद इसका असर अधिक नहीं है। इसलिए लोगों को अपने नजदीक के टीकाकरण केंद्र में जाकर बूस्टर डोज लगवाएं। क्षेत्रीय अस्पताल में भी टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

डरने के बजाय वैक्सीनेशन करवाएं
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत वर्धन ने कहा कि लोगों को डरने के बजाय वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। कोरोना जिस रफ्तार से दोबारा बढ़ रहा है, उसे रोकने के लिए लोग बूस्टर डोज लगवाएं। कोरोना के कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो आंखों पर भी नजर आ सकते हैं। बूस्टर डोल लगवाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
सरकारी कार्यालयों में लगाए गए विशेष शिविर
उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि जिले में जिस तरह से कोरोना से बचाव की पहली और दूसरी डोज लगवाई गई है, उसी तरह से लोग बूस्टर डोज लगवाएं, जिससे कोरोना से बचा जा सके। उन्होंने स्वयं बूस्टर डोज लगवा ली है। सरकारी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए कार्यालयों में ही विशेष शिविर लगाए गए। जनता से अपील है कि लोग इससे बचाव के लिए बूस्टर डोज भी लगवाएं।

डॉ निशांत वर्धन।संवाद- फोटो : BILASPUR

चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा।संवाद- फोटो : BILASPUR

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परविंदर शर्मा।संवाद- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें