फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिनों का वेतन न मिलने पर भड़के एम्स के मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जामली (बिलासपुर)। बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स में शनिवार सुबह करीब 12 बजे एकाएक मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ हल्ला बोल दिया। लगभग 2 हजार मजदूरों ने पर्याप्त सुविधाएं न मिलने और उनका वेतन काटने के विरोध में एक साथ अपनी आवाज बुलंद की। आरोप था कि उन्हें 40 दिनों से वेतन नहीं मिला। एक कमरे में दस-दस मजदूर रहने को मजबूर हैं। राशन का पैसा वेतन से काटा जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन ने शर्तों के साथ एम्स का निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति दी है। जिसके बाद हाल ही में एम्स का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मजदूरों ने कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग की बात करता है, वहीं इतनी बड़ी संख्या में मजदूर कई दिनों से एक साथ रह रहे हैं। मजदूरों के प्रदर्शन के बाद बिलासपुर के एडीएम विनय धीमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को समझा कर शांत किया। उधर, सैकड़ों मजदूरों ने एक साथ धरना देते समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा। नियमों की सरेआम अवहेलना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें