फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स ने 79 नर्सों को सौंपे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा ने 79 नर्सों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। दूसरे राउंड में 10 और नर्सों को नियुक्त किया जाना है। एम्स में कुल 100 नर्सों की नियुक्ति होनी है। इनमें 11 पदों पर कोर्ट केस से अड़चन बनी हुई है।
विज्ञापन

जब तक कोर्ट का फैसला इस पर नहीं आ जाता तब तक 11 पद होल्ड रहेंगे। बिलासपुर एम्स में नवंबर माह के पहले हफ्ते में अस्थायी तौर पर ओपीडी शुरू करने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। एम्स प्रबंधन ने ओपीडी शुरू करने का समय 15 नवंबर दिया है। इसके लिए एम्स प्रबंधन ने 79 पूरी तरह से योग्य नर्सों को नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। इनमें से कई नर्सों ने ज्वाइनिंग ले ली है।
इसके अलावा दूसरे राउंड की प्रक्रिया पूरी होने पर 10 और नर्सों को नियुक्ति दी जाएगी। ओपीडी शुरू करने के लिए ईसीजी, एक्सरे समेत छोटी मशीनरी को भी ओपीडी में लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। वहीं, एम्स अधिकारी हंसराज ने कहा कि प्रबंधन कोशिश कर रहा है कि एम्स की अस्थायी ओपीडी दिवाली के आसपास शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन

इनसेट...
एम्स को नहीं मिल रहे सीनियर डॉक्टर
एम्स कोठीपुरा ने 133 सीनियर फैकल्टी की पोस्ट निकाली थी। संस्थान को 70 ही चिकित्सक अभी तक मिल पाए हैं। उनमें से भी कुछ छोड़ कर जा चुके हैं। इसके अलावा जो फैकल्टी मिली है उसमें भी ज्यादातर जूनियर हैं। देश भर में एम्स के लिए सीनियर चिकित्सकों का मिलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें