फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एचपीएओआईकॉन-2026 में एम्स बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन

Thu, 21 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एचपीएओआईकॉन-2026 में एम्स बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉक्टर। स्रोत एम्स
विज्ञापन
पीजी क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल
विज्ञापन

राइनोप्लास्टी विच्छेदन में भी दिखाया उत्कृष्ट शल्य कौशल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के ईएनटी विभाग के पोस्टग्रेजुएट छात्रों ने एचपीएओआईकॉन-2026 सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह सम्मेलन एक और दो मई को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक, मंडी में हुआ था, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों और छात्रों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान आयोजित पीजी क्विज प्रतियोगिता में एम्स बिलासपुर के डॉ. एषु कुमार और डॉ. शुभम शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सात मेडिकल कॉलेजों की टीमें शामिल थीं। दोनों छात्रों ने अपनी मजबूत अकादमिक तैयारी, क्लिनिकल ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। ईएनटी विभाग के अनुसार यह उपलब्धि एम्स बिलासपुर में दी जा रही उच्च स्तरीय क्लिनिकल शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाती है। संस्थान ने इसे विभाग और प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान आयोजित हैंड्स-ऑन काडावरिक राइनोप्लास्टी विच्छेदन सत्र में भी एम्स बिलासपुर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न संस्थानों के छह प्रतिभागियों के बीच हुए इस तकनीकी प्रशिक्षण सत्र में डॉ. शुभम शर्मा को उनके उत्कृष्ट शल्य कौशल, सटीकता और नवाचार के लिए सर्वश्रेष्ठ विच्छेदक चुना गया। दो दिवसीय सम्मेलन में वैज्ञानिक प्रस्तुतियां, अकादमिक विचार-विमर्श और आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर आधारित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में करीब 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन युवा चिकित्सकों और विशेषज्ञों के लिए सीखने और अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बना। एम्स बिलासपुर प्रशासन ने दोनों छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें