फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आधुनिक सुविधाओं से लैस 40 रिकवरी ट्रॉलियां खरीदेगा एम्स

Sun, 08 Nov 2026 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से लैस 40 रिकवरी ट्रॉलियां खरीदेगा एम्स
विज्ञापन
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में आपातकालीन स्थिति के दौरान मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। संस्थान आधुनिक सुविधाओं से लैस 40 नई इमरजेंसी रिकवरी ट्रॉलियां खरीदने जा रहा है। इन पर गंभीर मरीजों को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने के साथ जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएं देने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

इन ट्रॉलियों में एक्स-रे कैसिट रखने के लिए विशेष ट्रे, ऑक्सीजन सिलिंडर होल्डर और आईवी रॉड जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इनकी मदद से गंभीर मरीजों को जांच और उपचार के दौरान आसानी से स्थानांतरित किया जा सकेगा। इनमें हाइड्रोलिक पंप से ऊंचाई कम-ज्यादा करने, बैकरेस्ट को जरूरत के अनुसार समायोजित करने और मरीज की स्थिति के मुताबिक ट्रॉली को झुकाने की सुविधा रहेगी।
सुरक्षा के लिए दोनों तरफ फोल्ड होने वाली स्टेनलेस स्टील की रेलिंग और मरीज को सुरक्षित रखने के लिए बेल्ट भी उपलब्ध होंगे। ट्रॉलियों में 125 एमएम के पहिये लगाए जाएंगे, जिनमें दो पहियों पर ब्रेक होंगे। प्रत्येक ट्रॉली पर दो इंच मोटा पीयू फोम का गद्दा होगा, जिससे मरीज को स्थानांतरित करते समय पूरी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

संस्थान ने इन उपकरणों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 27 नवंबर तक निविदाएं मांगी गई हैं और आपूर्ति के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इन ट्रॉलियों पर दो साल की व्यापक वारंटी और इसके बाद पांच साल तक रखरखाव की व्यवस्था रहेगी। इस अवधि में मरम्मत और कलपुर्जों की जिम्मेदारी संबंधित आपूर्तिकर्ता की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें