फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर ने हेपेटाइटिस को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
मार्कंड अस्पताल में लोगों को हेपेटाइटिस से बचाव की जानकारी देते एम्स के रेजिडेंट और प्रशिक्षु ड
विज्ञापन
मार्कंड स्वास्थ्य केंद्र में बीमारी के लक्षण, बचाव और टीकाकरण की दी जानकारी
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी के टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर एम्स बिलासपुर के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग की ओर से ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र मार्कंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करना, बीमारी की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।
यह कार्यक्रम एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम हेपेटाइटिस, आइए इसे खत्म करें रखी गई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में पहुंचे मरीजों और उनके साथ आए लोगों को वायरल हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकारों जैसे हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बताया कि हेपेटाइटिस किस प्रकार फैलता है, इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं और बीमारी की समय पर पहचान क्यों जरूरी है। मरीजों को हेपेटाइटिस से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। सुरक्षित पेयजल का इस्तेमाल, हाथों की नियमित सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और हेपेटाइटिस बी के टीकाकरण के महत्व पर विशेष रूप से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान हेपेटाइटिस को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास किया गया। लोगों ने बीमारी से बचाव, जांच और टीकाकरण से जुड़े सवाल पूछे, जिनका चिकित्सकों ने संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम में करीब 30 मरीजों और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने भाग लिया। जागरूकता गतिविधियों का आयोजन एम्स बिलासपुर के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों, प्रशिक्षु इंटर्न्स और एमबीबीएस विद्यार्थियों ने किया। एम्स बिलासपुर की ओर से बताया गया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाना और लोगों को बीमारियों की रोकथाम के प्रति सजग बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें