बिलासपुर के बंदला में निर्माणाधीन हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे पूर्व विधायक ब
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बंदला में बन रहे देश के एकमात्र हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को जल शक्ति विभाग की ओर से दो इंच की मोटी पाइपलाइन बिछाकर निर्माण कार्यों के लिए पानी देने पर बवाल खड़ा हो गया है। बुधवार को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ धरना दिया।
जल शक्ति विभाग से प्रश्न किया कि ग्रामीणों का पानी काटकर क्यों एक ठेकेदार को लाभान्वित किया जा रहा है। बंबर ठाकुर ने कहा कि बंदला गांव की पेयजल स्कीम से हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के भवनों के निर्माण के लिए पानी का कनेकशन देने के कारण पिछले तीन माह से क्षेत्र में पानी का भारी संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की लेबर को कोग प्राथमिक स्कूल में ठहरा दिया गया है।
कहा कि स्कूल भवन में मजदूर न केवल खाना बनाया जाता है बल्कि वहां पर मजदूर शराब भी पीते हैं जो शिक्षा के मंदिर में किया जाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री और स्थानीय विधायक से प्रश्न किया है कि वे बताएं कि इस प्रकार की लापरवाही और मनमानी किसके इशारों पर हो रही है। इसके लिए कौन उत्तरदायी है।