गम्भरपुल के समीप पहाड़ी से टकराया तेज रफतार ट्रक।
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गम्भरपुल के समीप शुक्रवार देर रात एक ट्रक बेकाबू होकर दो कारों को टक्कर मारने के बाद पहाड़ी से टकरा गया। जानकारी के अनुसार ट्रक ने पहले अपने आगे जा रही दो कारों को मार दी।
हादसे एक विदेशी महिला पर्यटक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ट्रक चालक मुहमद अखलाक निवासी बनवत जिला पुंछ जम्मू, सुमित कुमार और गुरदेव सिंह दोनों निवासी कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। एक अन्य विदेशी महिला पर्यटक एलेग्जेंडरा जो कि रशियन है भी घायल हुई है। विदेशी महिला पर्यटक और ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है, जबकि दो अन्य घायल व्यक्तियों को चंडीगढ़ भेजा गया है।
ट्रक चालक की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। यह हादसा जिला सोलन के पुलिस थाना रामशहर के तहत आता है। रामशहर पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आगामी करवाई शुरू कर दी।
हादसा इतना भयानक था कि चालक मोहम्मद हकलाक उम्र 31 साल निवासी जम्मू कश्मीर ट्रक ने अंदर बुरी तरह से फंस गया। उसे अन्य ट्रक चालकों, 108 कर्मियों और स्वारघाट पुलिस की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से ट्रक के एंगल तोड़कर बाहर निकाला। वहीं इस हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में ट्रक चालक मोहम्मद हखलाक बुरी तरह से घायल हो गया है। उसकी दाईं बाजू में फैक्चर हुआ है। घायल ट्रक चालक को पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात ट्रक नंबर एचपी64बी- 3666 जो कि स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जब गम्भरपुल के समीप उतराई में जा रहा था तो ट्रक चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और पहले सड़क किनारे खड़ी दो कारों डीएल 1 सीसीए-7141 और एचआर 16 एस-3492 को टक्कर मारी। बाद में सड़क किनारे ढांक से टकराकर रुक गया। डीएसपी नालागढ़ विवेक चहल ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।