फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को बाजारों में छाया सन्नाटा, सिर्फ सब्जी की दुकानों में खरीददारी करते हुए दिखे लोग

विज्ञापन
शनिवार को बिलासपुर बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शनिवार को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खुला रखने के आदेशों के चलते बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

सब्जी की दुकानों पर ही लोग खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। कार्यालय भी 30 प्रतिशत क्षमता में खुले रहे। वहीं, सभी दुकानें बंद रहने से बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए।
शनिवार को जिले के सभी बाजारों में कम संख्या में लोग सामान लेने पहुंचे। इस कारण बाजार पूरी तरह से खाली दिखाई दिए। जिले में सोमवार से शुक्रवार को सभी दुकानें खोलने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी के चलते लोगों ने शुक्रवार को ही शॉपिंग कर ली थी। इस कारण शनिवार को बाजार खाली रहे, वहीं 2 बजे के बाद आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद होने के बाद सड़कों पर भी वाहनों की संख्या भी न के बराबर रही। हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। इस कारण रविवार को भी बाजारों में सन्नाटा छाया रहेगा। वहीं, अब लोगों द्वारा भी कोरोना के चलते एहतिहात बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें