फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एडवोकेट एक्ट संशोधन के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज

Tue, 25 Feb 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं बार संघ की बैठक में लिया वीरवार को संयुक्त प्रदर्शन करने का निर्णय
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। एडवोकेट एक्ट 1961 में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को घुमारवीं, बिलासपुर और झंडूता बार संघों की बैठक में सर्वसम्मति से वीरवार को जिला मुख्यालय में संयुक्त प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान आगामी रणनीति भी तय की जाएगी।
विज्ञापन


घुमारवीं अधिवक्ता संघ की बैठक संघ कक्ष में प्रधान लेख राम नड्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया गया कि जब तक एडवोकेट एक्ट 1961 में प्रस्तावित संशोधन वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। साथ ही, वीरवार को सभी अधिवक्ता अदालती कामकाज का बहिष्कार करेंगे और वीरवार को झंडूता व बिलासपुर बार संघ के साथ संयुक्त प्रदर्शन में भाग लेंगे। झंडूता बार संघ की बैठक उप प्रधान अजय नड्डा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने संयुक्त विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया। वहीं, जिला बार संघ की बैठक प्रधान विजय ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को तीनों बार संघों के साथ मिलकर प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रस्तावित संशोधन उनके अधिकारों और स्वतंत्रता के खिलाफ है, इसलिए वे इसके खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें