डिजिटल न चलाएं
-28 फरवरी को स्कूलों में होंगे कार्यक्रम
-विद्यार्थियों से बनवाए जाएंगे विज्ञान संबंधी मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के 57 स्कूलों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के लिए ग्रांट मिली हैं। इसमें प्रत्येक स्कूल को लगभग 42,128 रुपये मिलेंगे।
इनमें 47 राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) स्कूल और 10 क्लब स्कूल शामिल हैं। चयनित स्कूलों में 28 फरवरी को विज्ञान से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में विज्ञान संबंधी मॉडल, प्रश्नोत्तरी स्पर्धा, भाषण, गणित पजल, वैदिक गणित पर वर्कशॉप, गेस्ट लेक्चर और अन्य गतिविधियां कराई जाएगी। चयनित स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं, जेजवीं, झंडूता, घंडीर, नखलेहड़ा, जड्डू कुल्जयार, कलोल, मरोत्तन, जबलू, कन्या पाठशाला घुमारवीं, औहर, गेहड़वीं, चलैहली, समोह, तल्याणा, ऋषिकेश, बरोटा, दधोल, नाल्टी, मोरसिंघी, हटवाड़, कुठेड़ा, डंगार, कंदरौर, कन्या पाठशाला बिलासपुर, घागस, कोठीपुरा, जुखाला, नम्होल, पंजगाईं, सोलधा, रानी कोटला, दयोथ, सुईं-सुराड़, रघुनाथपुरा, बंदला आदि स्कूल शामिल हैं।
कोट्
जिले के 57 स्कूलों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के लिए ग्रांट मिली हैं। सभी चयनित स्कूलों को पत्राचार के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं।
निशा गुप्ता, उपनिदेशक, शिक्षा गुणवत्ता एवं डीपीओ समग्र शिक्षा बिलासपुर