नौ नवंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
आठ फरवरी को होगी लिखित प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय स्कूल कोठीपुरा में सत्र 2025-26 में नौवीं, 11वीं कक्षा की खाली सीटों के लिए प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 9 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को होगी।
प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हों। अभ्यर्थी बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए अभ्यर्थी की आयु 01/06/2008 से 31/07/2010 के बीच होनी चाहिए। नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए अभ्यर्थी की आयु 01/05/2012 से 31/07/2012 के बीच होनी चाहिए। प्राचार्य सतीश जोशी ने बताया कि दाखिले की तिथि बढ़ गई है। अभ्यर्थी 9 नवंबर तक आवेदन तक कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर पर किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।