फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा के गुग्गा मंदिर में एक्यूप्रेशर थेरेपी शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोग्य मंदिर संस्था जोधपुर के सहयोग से लगाया गया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा के गुग्गा मंदिर परिसर में 15 दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर थेरेपी शिविर का शुभारंभ वीरवार को हुआ। शिविर का शुभारंभ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन


यह शिविर आरोग्य मंदिर संस्था जोधपुर राजस्थान की ओर से लगाया जा रहा है। यह शिविर 14 दिसंबर तक चलेगा। शिविर की समयसारिणी 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। संस्था के डॉक्टर ईशु और डॉ. शैम्पी ने बताया कि उनकी संस्था हिमाचल प्रदेश के लगभग हर जिले में और हर बड़ी पंचायत में इस तरह के शिविर का आयोजन करती आई है। बरमाणा में यह शिविर पहली बार लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में आने वाले मरीजों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर थेरेपी के आधार पर मरीजों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को हड्डी से संबंधित या कोई अन्य बीमारी है उसे मशीनों द्वारा सही किया जाएगा। गुग्गा मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने इस अवसर पर संस्था का आभार प्रकट किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज, बीडीसी अध्यक्ष सीता धीमान, समाज सेवी के बलराम शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें