शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत पुलिस ने यातायात चेकिंग और गस्त के दौरान बाइक पर जा रहे एक युवक से 46 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ तलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार देर शनिवार शाम को प्रभारी पुलिस थाना तलाई अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त और यातायात चेकिंग इलाका बरठीं, सुन्हाणी से गस्त करते हुए भल्लू पुल के पास यातायात की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय वहां से बाइक चालक निकला। बाइक सवार मलारी सड़क की तरफ से भल्लू की तरफ आ रहा था, जिसे हाथ देकर पुलिस ने रोका।
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकल चालक ने हैलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने जब मोटरसाइकल के दस्तावेज और लाइसेंस मांगे तो बाइक चालक घबरा गया। वहीं युवक ने जब दस्तावेज निकालने के लिए बाइक का टूलबॉक्स खोला तो उसमें से एक लिफाफा नीचे गिरा। जब पुलिस ने उसे चेक किया तो उसमें से 46 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सौरभ चंदेल पुत्र अनिल कुमार गांव डूडियां के रूप में हुई है।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।