फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को नौकरी दिलवाने के लिए पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की जेजवीं पंचायत में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर तलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णलाल (85) निवासी जेजवीं ने बताया कि वर्ष 2006 में उसका नाम आईआरडीपी सूची में शामिल था। उसी दौरान तत्कालीन पंचायत प्रधान ने दस्तावेजों में अपने बेटे को उसका गोद लिया बेटा दर्शा दिया। उसके बाद प्रधान के बेटे को आईआरडीपी कोटे से शिक्षा विभाग में नौकरी भी मिल गई। नौकरी मिलने के बाद उसका नाम आईआरडीपी सूची से काट दिया गया।
बीते वर्ष इस बात का पता उसे तब लगा जब पंचायत से परिवार रजिस्टर की नकल ली। उसमें तत्कालीन प्रधान के बेटे का नाम उसके गोद लिए बेटे के रूप में दर्ज था। जुलाई माह में उसने फिर से परिवार रजिस्टर की नकल ली, लेकिन उसमें से तत्कालीन प्रधान के बेटे का नाम हटा दिया गया था। जाहिर है कि आईआरडीपी कोटे से नौकरी लेने के लिए ही यह सब किया गया था। उसकी शिकायत पर न तो तलाई पुलिस और न ही विजिलेंस ने कोई कार्रवाई की। इसके चलते उसने कोर्ट में याचिका दायर की। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें