घुमारवीं में निर्मित होने वाले युवक मंडल बजौहा के भवन का शिलान्यास करते मंत्री राजेंद्र गर्ग।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। घुमारवीं में नगर परिषद के वार्ड पांच में 5 लाख की लागत से निर्मित होने वाले युवक मंडल बजौहा भवन का खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिलान्यास किया। उसके बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। घुमारवीं अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर शुरू कर दिया गया है, ताकि मरीजों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़ा।
घुमारवीं में एचआरटीसो डिपो के अतिरिक्त मिनी सचिवालय के टेंडर अवार्ड कर दिए गए हैं। टेंडर खुलते ही इसका कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 2 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से पुराने पुल से मेला मैदान तक बाईपास सड़क का कार्य प्रगति पर है जोकि शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा। शहर की हर छोटी-बड़ी समस्या को दूर करने के सभी प्रयास सफल हुए हैं, जिसमें स्थानीय जनता का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
घुमारवीं में कूड़ा संयंत्र लगाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने घुमारवीं के नागरिक चिकित्सालय में जाकर बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप्स पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं, हारकुकार में उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, जिला अनुसूचित जाति के महामंत्री अमरनाथ, पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष अश्वनी रतवान, पार्टी के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम, युवक मंडल बजोहा के प्रधान विशाल शर्मा, सचिव मुनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, संदीप, कुलदीप, उर्मिला, लोक निर्माण के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल, अधिशाषी अभियंता विद्युत मनोज पूरी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।