फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ नाबालिग सहित दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने बाइक को कांगड़ा जिला के शाहपुर से चोरी किया था। चोरी का मामला शाहपुर थाना में दर्ज है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को शाहपुर पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात को पुलिस दल ने घागस चौक के पास नाकाबंदी की थी। इसी बीच शिमला की तरफ से बाइक सवार दो लोगों को संदेह होने पर रोका गया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों सवार बाइक के कागजात भी मौके पर नहीं दिखा सके। निरीक्षण करने पर बाइक का लॉक और मीटर भी गायब मिले। पेट्रोल की टंकी का ढक्कन भी टूटा हुआ पाया गया। चेसिस नंबर भी नहीं पढ़ा जा रहा था। पुलिस ने तलाशी ली तो नाबालिग किशोर के पास नट खोलने और लगाने के लिए प्रयोग होने वाले औजार (सॉकेट) मिले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। व्यस्क आरोपी की पहचान राजन (20) निवासी गांव परसेल डाकघर वोटू तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें