फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता से हाथापाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। कनिष्ठ अभियंता से हाथापाई करने वाले आरोपी को घुमारवीं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पहले तो सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई फिर कनिष्ठ अभियंता के साथ हाथापाई की। आरोपी की पहचान सुशील कुमार निवासी तल्याणा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग अनुभाग तल्याणा उपमंडल कुठेड़ा में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के पद पर तैनात तिलक राज शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि जब वह तल्याणा स्कूल से आगे नाली को पक्का करवाने का कार्य करवा रहे थे तो सुशील कुमार ने कार्य में बाधा पहुंचाई और गाली-गलौज कर हाथापाई की। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें