फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से पैरापिट से टकराया तेल से भरा टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत गंभरोला पुल के पास बिलासपुर की तरफ आ रहे तेल से भरे एक टैंकर की ब्रेक फेल हो गई। इससे टैंकर चंडीगढ़-मनाली एनएच पर साइड में लगे लोहे के पैरापिट से टकरा गया। गनीमत रही कि समय रहते चालक-परिचालक को मौके पर मौजूद लोगों ने टैंकर से बाहर निकाल लिया। इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तेल से भरा टैंकर चंडीगढ़ से बिलासपुर की तरफ आ रहा था। जब टैंकर गंभरोला पुल के पास पहुंचा तो ब्रेक फेल हो गए। टैंकर के एक तरफ के टायर सड़क से बाहर चले गए और टैंकर हवा में लटक गया। एनएच पर लगे पैरापिट के कारण टैंकर खाई में लुढ़कने से बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक और परिचालक को तुरंत बाहर निकाला। इससे किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद क्रेन के माध्यम से टैंकर को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें