स्वारघाट (बिलासपुर)। अदालत के आदेश के बाद स्वारघाट थाना पुलिस अब फिर से सड़क हादसे की छानबीन करेगी। अदालत ने आदेश दिया है कि पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके फिर से जांच करे।
जानकारी के अनुसार स्वारघाट पुलिस थाना के अंतर्गत 24 जून 2019 में ट्रक और कार की टक्कर में एक पर्यटक की मौत हो गई थी। हालांकि तत्कालीन डीएसपी जांच कर चुके हैं। इसमें कार चालक की गलती पाई गई थी। इसके बाद स्वारघाट पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया था। डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अब स्वारघाट पुलिस फिर से सड़क दुर्घटना की जांच करेगी।