फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के पास एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दो बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना वीरवार देर शाम घटित हुई। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट से एफआरयू अस्पताल नालागढ़ ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान गुरमीत सिंह (25) पुत्र दाता राम गांव चिरंगी व रमेश चंद (35) पुत्र अर्जुन गांव कासला तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। गुरमीत सिंह की दाईं बाजू में फ्रैक्चर व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई है। गुरमीत सिंह और रमेश चंद बाइक पर बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ आ रहे थे। बनेर के पास थोड़ा जाम होने के कारण बाइक के आगे और पीछे ट्रक चले हुए थे। जैसे ही वे बनेर स्थित हंडूर आचार उद्योग के पास पहुंचे तो पीछे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए। बिलासपुर से नयना देवी जा रहे डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा भी हादसा स्थल पर रुके। इसके बाद दोनों घायलों को 108 के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें