बिलासपुर शहर में रथ यात्रा निकालते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में रथ यात्रा निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच पांच हजार से ज्यादा पर्चे भी बांटे।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहर की परिक्रमा कर रथयात्रा निकाली। यात्रा का समापन कार्यक्रम महाविद्यालय बिलासपुर में हुआ। इस मौके पर जिला संयोजक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एक नवंबर से एबीवीपी ने शत प्रतिशत मतदान के नारे को लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया था, जिसका समापन आज बिलासपुर में हुआ। उन्होंने राष्ट्रवाद, उच्च शिक्षा, उच्च स्वास्थ्य सेवा और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का आग्रह किया।