फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अभाविप ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनाई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थी परिषद बिलासपुर की दो दिवसीय बैठक हुई निहाल में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर की दो दिवसीय जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर कन्या स्कूल निहाल में किया गया। विभाग संयोजक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बैठक चार अलग-अलग सत्रों में हुई।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बनाई गई। साल 2024 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर किन-किन कार्यक्रमों को करेगा उनको लेकर चर्चा की गई। गुरप्रीत ने बताया विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाने जा रही है। नशे के खिलाफ एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार भी कहीं न कहीं नशे को शरण दे रही है। पिछले कुछ समय की बात करें तो इस नशे ने कितने युवाओं की जान ले ली है, लेकिन चिट्टा जैसा नशा दिन प्रतिदिन हिमाचल प्रदेश में बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्रि, प्रदेश सह मंत्री नैंसी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें