फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहाड़ों में सुनियोजन मुद् दे चुनौतियों विषय पर पत्र किया प्रस्तुत

Sat, 22 Mar 2025 08:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल कसारु में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य ।
विज्ञापन
-शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल में पहाड़ी क्षेत्र पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल कसारु में पहाड़ी क्षेत्र का सुनियोजन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका आयोजन गुरु राम दास स्कूल ऑफ प्लानिंग और गुरु नानक विश्वविद्यालय अमृतसर के सौजन्य से किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी ने की।मुख्य अतिथि डॉ. पीएल गौतम और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर बिहार के कुलपति डॉ. राजिंद्र प्रसाद रहे। इस दौरान प्लानिंग स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी लूथरा ने कहा कि प्लानिंग स्कूल की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी और अब तक 1100 से ज्यादा छात्र स्नातक की परीक्षा पास करके निकल चुके है व कोई भी बेरोजगार नहीं है। मुख्य अतिथि डॉ. पीएल गौतम ने कहा कि सुनियोजन की बहुत आवश्यकता है। हमारी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। प्लानिंग में वर्तमान संसाधनों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करना भी शामिल है। शहरों में तो प्लानिंग से काम हो रहा है लेकिन गांवों में प्लानिंग की बहुत आवश्यकता है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता एम एस आहूजा ने की। इस दौरान पूर्व प्रो. मंजीत सिंह ने उत्तरी भारत की पहाड़ियां जन्म, उनके सुनियोजन और विकास के लिए दृष्टिकोण, हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्य टाउन प्लानर, आद राम सांख्यान ने पहाड़ों में सुनियोजन मुद्दे और चुनौतियों विषय पर स्लाइड के माध्यम से अपना पत्र प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से भूगोल विभाग से पूर्व प्रो. डॉ. बी स मरह ने इतिहास की यादें और शहरी नियोजन की पहेली, रजनीश सरीन ने पहाड़ी क्षेत्र विकास की भेद्यता का आकलन विषय पर एक पत्र पढ़ा। तृतीय सत्र में पूर्व उपकुलपति उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन से प्रो. के आर धीमान मुख्य अतिथि रहे। जसवंत सिंह ने क्षेत्रीय नियोजन के लिए दृष्टिकोण कार्यप्रणाली मुद्दे और चुनौतियां, लाहौल स्पीति पर एक केस स्टडी प्रस्तुत की। इस अवसर पर पद्मश्री हरिमन, बिलासपुर लेखक संघ के प्रधान डॉ. रविंद्र ठाकुर, महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा, सरवन कुमार, रवि, इंद्र सिंह चीमा, बी एस भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें