फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी विभागों के तीन साल के खर्च का हिसाब खंगालेगी विधानसभा समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कल बिलासपुर में होगी बैठक, आय-व्यय और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति 21 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचेगी। समिति सभापति विधायक संजय रत्न की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों में दर्ज आपत्तियों और सरकारी धन के इस्तेमाल की समीक्षा करेगी। इस दौरान पिछले तीन वित्तीय वर्षों के आय-व्यय और विकास कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी। बैठक दोपहर दो बजे बचत भवन में आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि समिति की समीक्षा के दायरे में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के अधीन आने वाले विभागों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों में दर्ज सभी ऑडिट पैरे शामिल रहेंगे। इसके अलावा पिछले तीन वित्तीय वर्षों के आय-व्यय प्राक्कलनों और इस अवधि में किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि समीक्षा प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति में विधायक डॉ. हंस राज, सतपाल सिंह सत्ती, इंद्र दत्त लखनपाल, राकेश जमवाल, संजय अवस्थी, मलेंद्र राजन, कुलदीप राठौर और विवेक शर्मा सदस्य के रूप में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें