फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विश्वकर्मा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा आयोजनसावन में दस को होगी भव्य रुद्र पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की ओर से सावन मास के पावन अवसर पर 10 अगस्त को बिलासपुर में भव्य रुद्र पूजा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह आध्यात्मिक कार्यक्रम विश्वकर्मा मंदिर, डियारा सेक्टर बिलासपुर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग की रुद्र पूजा बिलासपुर संयोजक मीरा भोगल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे भगवान गणेश पूजन के साथ होगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्र पूजा संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर गणेश पूजन और रुद्र पूजा में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि रुद्र पूजा भगवान शिव की आराधना का अत्यंत प्रभावशाली वैदिक अनुष्ठान है।
सावन मास में इसका विशेष महत्व माना जाता है। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में शांति, सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य की मंगलकामना की जाती है। मीरा भोगल ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से समय-समय पर ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य तनाव मुक्त, स्वस्थ और संस्कारयुक्त समाज का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग के जिला बिलासपुर मीडिया समन्वयक अरुण डोगरा रीतू ने सभी श्रद्धालुओं और शिव भक्तों से परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सावन में आयोजित रुद्र पूजा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव का अवसर प्रदान करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें