फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दिए सफलता और तनाव प्रबंधन के मंत्र

विज्ञापन
शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर में आयोजित ‘दीक्षारंभ-2026’’’’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर में आयोजित दीक्षारंभ-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बेहतर करियर निर्माण के साथ जीवन में अनुशासन, संतुलन और तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पहले सत्र में सेवानिवृत्त प्राचार्य (कॉलेज कैडर) एवं शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. एलआर शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रेरक व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और नैतिक मूल्यों से हासिल होती है। दूसरे सत्र में गायत्री शक्तिपीठ बिलासपुर के कुलवंत कुमार परिव्राजक ने तनाव प्रबंधन विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को ध्यान, योग, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. ईशा रानी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें नैतिकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें