फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ओवरटेक करते बस ने बाइक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेऊ के समीप हादसा, 50 मीटर तक घिसटता चला गया बाइक सवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेऊ कस्बे के समीप निजी बस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद बस चालक रुकने के बजाय रूट पर रवाना हो गया। घायल बाइक चालक ने मामले की शिकायत घुमारवीं थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पदोहड़ी गांव निवासी अमरनाथ ने बताया कि वह विद्युत बोर्ड में कार्यरत है। सोमवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपने कार्यालय घुमारवीं जा रहा था। जैसे ही वह सेऊ के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही एक निजी बस के चालक ने ओवरटेक करते समय बस के पिछले हिस्से से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक समेत चालक करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे के बाद बस चालक वहां से चला गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि बस के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें