फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 20 दिन से फटी पाइपलाइन, रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के एक सप्ताह बाद भी नहीं जुड़ा, रोजाना बह रहा हजारों लीटर पानी, 20 दिन से अधिक समय से टूटी है अमरपुर-पनौल पेयजल योजना की 12 इंची पाइप
विज्ञापन

विभाग ने दिया था जल्द मरम्मत का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर में अमरपुर-पनौल पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी की बर्बादी थमने का नाम नहीं ले रही है। पाइपलाइन टूटे 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जल शक्ति विभाग अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवा पाया है। लोगों की शिकायत पर विभाग ने एक सप्ताह पहले जल्द पाइपलाइन ठीक करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।
मामला घुमारवीं से अमरपुर-पनौल क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध करवाने वाली योजना से जुड़ा है। योजना के तहत बिछाई करीब 12 इंच व्यास की पाइपलाइन मीट मार्केट के सामने मुख्य मार्ग पर बनी पुली के नीचे से गुजरती है। इसी स्थान पर पाइपलाइन पिछले 20 दिनों से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है। पाइप से तेज दबाव के साथ लगातार पानी बाहर निकल रहा है और बिना उपयोग के बहकर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पाइपलाइन से पानी का बहाव लगातार जारी है। पानी निकलने की तेज आवाज आसपास के घरों तक सुनाई देती है। विशेषकर रात के समय इसके शोर से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
लोगों ने सवाल उठाया है कि एक ओर विभाग पानी बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाता है, वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर पानी रोजाना व्यर्थ बह रहा है। शिकायतों और आश्वासनों के बावजूद मरम्मत नहीं होना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों ने मांग की है कि अब आश्वासन देने के बजाय मौके पर कर्मचारियों को भेजकर प्राथमिकता के आधार पर पाइपलाइन की मरम्मत करवाई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
विज्ञापन

मामला ध्यान में आया है। मरम्मत के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही मौके पर टीम भेजकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करवाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
- यशपाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें