फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एक बूथ-11 किसान अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता भाजपा किसान मोर्चा के झंडूता मंडल ने छेड़ा अभियान
विज्ञापन

विधायक जीत राम कटवाल ने किया शुभारंभ, बोले-पीएम मोदी ने बजट का मुख गांवों की ओर मोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा किसान मोर्चा की झंडूता मंडल इकाई के तत्वावधान में ‘एक बूथ-11 किसान’ अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर 11-11 किसानों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है। घंडीर पंचायत के मलारी बूथ से अभियान का शुभारंभ झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों को दी और इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मलारी में विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में कटवाल ने कहा कि मोदी जो कहते हैं, उससे कहीं अधिक करके दिखाते हैं। उनकी गारंटी सभी गारंटियों की गारंटी है। प्रधानमंत्री ने विकास का रुख और बजट का मुख गांवों की ओर मोड़ा है। इससे ग्रामीण और पिछड़े इलाके भी विकास की मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में कुटबाउंगड़ जैसी पानी की बड़ी स्कीम तथा बागछाल और नंदनगरांव जैसे महत्वाकांक्षी पुल इसका प्रमाण हैं। बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों के लिए 90 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इनमें भल्लू-बिल्लौर-पराहू-बलघाड़ सड़क के विस्तारीकरण का कार्य भी शामिल है। घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड में शामिल करके इसके लिए केंद्र से बजट का प्रावधान करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें