फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दंपति के घर के टूटे ताले, हजारों चट

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दो रोज पहले ही घुमारवीं क्षेत्र में चोरों ने हजारों रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया था। ताजा घटनाक्रम में सदर थाना के अंतर्गत बैहनाजट्टां इलाके में सेंध लगाकर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पेश से शिक्षक राजेंद्र सिंह और स्नेह लता का बैहनाजट्टां में पुश्तैनी घर है। कई सालों से वह डयूटी के चलते बिलासपुर में रह रहे हैं। यहां भी उन्होंने अपना मकान बनाया हुआ है। लेकिन, बैहनाजट्टां में भी अकसर आना-जाना लगा रहता है। वीरवार को भी वह अपने बैहनाजट्टा स्थित घर पहुंचे तो कमरे के टूटे हुए ताले देख उनके होश फाख्ता हो गए। कमरे के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रधान राजकुमार को दी। पंचायत के प्रधान राजकुमार ने दूरभाष पर बताया कि इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। झंडूता चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन भी की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दंपति के घर से लगभग ढाई हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, चूड़ियां, अंगुठियां आदि चोरी हई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें